ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पति के खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर 12 साल की बेटी का 1 साल तक मां ने कराया गैंगरेप

BHAVNAGAR: कहते हैं मां के आंचल में उसकी बच्चियां सबसे ज्यादा महफूज रहती हैं...कहते हैं बच्चे की हिफाजत के लिए एक मां पूरी दुनिया से लड़ लेती है..कहावत ये भी है कि एक बेटा भले

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BHAVNAGAR: कहते हैं मां के आंचल में उसकी बच्चियां सबसे ज्यादा महफूज रहती हैं...कहते हैं बच्चे की हिफाजत के लिए एक मां पूरी दुनिया से लड़ लेती है..कहावत ये भी है कि एक बेटा भले कलयुगी हो जाए लेकिन एक मां कभी कुमाता नहीं होती है...लेकिन तब क्या हो जब एक मां अपने ही जिगर के टुकड़े के इज्जत को तार-तार कर दे.


ममता को शर्मसार और हैवानियत को तार-तार करती ये खबर गुजरात के भावनगर से है, जहां 12 साल की एक लड़की के साथ गेंगरेप के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक लड़की की मां जुर्म के इस घिनौने अपराध में शामिल थी और अपनी पति को बेहोश करके वो अपनी बेटी का गैंगरेप कराती थी.


घटना पालिताना तालुका इलाके की है. इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. पीड़िता के पिता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने एक साल से ज्यादा वक्त तक उसकी बेटी के साथ लगातार रेप किया और उसकी पत्नी ने भी अपनी बेटी के रेप में मदद की. पीड़िता ने बताया कि उसके पिता के खाने में कुछ मिला दिया जाता था जिससे वह बेहोश हो जाते थे. पिता के बेहोश होने पर आरोपी उसके साथ रेप करते थे. पीड़ित लड़की के पिता ने आरोपियों की पहचान शांति धांधुकिया, बाबूभाई सरतनपारा और चंद्रेश सरतनपारा के रूप में की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है, वहीं आरोपी मां फरार चल रही है.