ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

मां के इश्क में रोड़ा बना बेटा तो किडनेप कर करवा दी हत्या, बहु की शिकायत पर सच आया सामने

ARRIYA : बिहार अक्सर अपने अजीबो- गरीब मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब एक मामला अररिया के फारबिसगंज से निकल कर सामने आया है। जहां एक मां ने ही अपने बेटे की हत्या क

मां के इश्क में रोड़ा बना बेटा तो किडनेप कर करवा दी हत्या, बहु की शिकायत पर सच आया सामने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARRIYA : बिहार अक्सर अपने अजीबो- गरीब मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब एक मामला अररिया के फारबिसगंज से निकल कर सामने आया है।  जहां एक मां ने ही अपने बेटे की हत्या करवा डाली है। इसमें सबसे बड़ी बात हत्या के पीछे की वजह है। हालांकि, पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। 


दरअसल, अररिया जिले के फारबिसगंज अंतर्गत मटियारी पंचायत में एक मां ने अपने अवैध संबंध के कारण खुद के ही बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या करवा डाली है। पुलिस ने अपहृत सुमन यादव (26) का शव अररिया के चंदा चौक स्थित जेबीसी नहर से बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को ही युवक की मां को गिरफ्तार कर लिया था।


बताया जा रहा है कि, आरोपी महिला रेणु देवी के पति रिटायर्ड फौजी स्व. विश्वेश्वर यादव की भी कुछ महीने पहले संदेहास्पद मौत हो गई थी। जिसको लेकर भी स्थानीय ग्रामीणों कई तरह की बातें कर रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी दरगाहीगंज थाना नरपतगंज का निवासी था। जो कुछ साल पहले ही मटियारी पंचायत में जमीन खरीदकर मकान बनाया था। उसकी भी पत्नी से अनबन होते रहती थी। अचानक उनकी संदेहास्पद मौत हो गई। पति की मौत के बाद घर पर बाहरी लोगों का आना जाना शुर हो गया। इसके बाद अब इसके बेटे की मौत की खबरें भी निकल कर सामने आई है। मृतक के चाचा जय कुमार यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई (पूर्व सैनिक) की भी हत्या अवैध संबध को लेकर पत्नी रेणु देवी ने कराई थी। आज उसके भतीजा की भी हत्या करा दिया है।


इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर पहले अपहरण का केस दर्ज किया गया था। शव बरामद होने के बाद केस हत्या में तब्दील होगा। केस में दर्ज अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।