1st Bihar Published by: 17 Updated Sep 15, 2019, 4:18:15 PM
- फ़ोटो
UTTAR PRADESH : राजधानी लखनऊ से एक अजीबो-गरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बुर्का पहन कर महिला की भेष मेंं उससे मिलने निकल गया. हालाँकि युवक की ये नई कोशिश अधूरी ही रह गयी. जब बीच रास्ते में ही पुलिस वालों ने उसको पकड़ लिया. लोग कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज होता है लेकिन बुर्का पहन कर महिला की भेष मेंं अपनी प्रेमिका से मिलने जाना तब महंगा पड़ गया जब पुलिस वालों ने संदिग्ध गतिविधि के शक में प्रेमी युवक को महिला के भेष में पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने लगी. पूछताछ के क्रम में युवक ने कहा कि वो बुर्का पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था. युवक की बातों को सुनकर पुलिस वालों ने युवक के घरवालों को फ़ोन करके बुलाया और सारी बातें बताई. साथ ही पुलिस वालों ने युवक को ऐसे गलती न करने की हिदायत भी दी.