Hindi News / news / वैशाली में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 6 लाख की लूट, हथियार के...

वैशाली में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 28, 2019, 8:38:42 PM

वैशाली में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

- फ़ोटो

VAISHALI : बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के जंदाहा इलाके की है. जहां पुरानी बाजार स्थिति एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में अपराधियों ने लूट की है. अपराधी 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. हथियार के बल पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.