मधुबनी में फाइनेंस कर्मी पर जानलेवा हमला कर 3 लाख की लूट, दो जख्मी स्टाफ DMCH रेफर

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 29, 2019, 6:49:48 PM

मधुबनी में फाइनेंस कर्मी पर जानलेवा हमला कर 3 लाख की लूट, दो जख्मी स्टाफ DMCH रेफर

- फ़ोटो

MADHUBANI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है मधुबनी जिले से जहां अपराधियों ने फाइनेंस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला कर 3 लाख रुपये लूट लिया है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दौरे के चंद घंटे बाद ही सरेआम इस लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय के पास की है. जहाँ बेखौफ अपराधियों ने फाइनेंस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला किया है. अपराधी 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. हमले में घायल फाइनेंस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.