ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने निकाली नीतीश के जातीय सर्वें रिपोर्ट की तोड़, कहा - भारत में सिर्फ चार जातियां, इन्हीं का होगा विकास

DESK : बिहार के अंदर हाल ही में जातीय आधारित गणना का रिपोर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक बिहार में अलग-अलग जातियों की संख्या समेत उनकी आर्थिक स्थिति का भी ब्योरा दिया गया है। ऐस

लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने निकाली  नीतीश के जातीय सर्वें रिपोर्ट की तोड़, कहा - भारत में सिर्फ चार जातियां, इन्हीं का होगा विकास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : बिहार के अंदर हाल ही में जातीय आधारित गणना का रिपोर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक बिहार में अलग-अलग जातियों की संख्या समेत उनकी आर्थिक स्थिति का भी ब्योरा दिया गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में इसे बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है। दूसरी तरफ इस मुद्दे को शांत करने के लिए अब पीएम मोदी ने एक नई जाति का ईजाद कर डाला है।


पीएम मोदी ने कहा है कि - पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है गरीब, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है युवा, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है महिलाएं, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है किसान. इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया। 


वहीं, इस दौरान पीएम मोदी ने देश में चार जाति बताईं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में सिर्फ चार जातियां गरीब, युवा, महिलाएं और किसान हैं। मैं इन चारों जातियों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा हूं। मेरा मानना है कि मूल आस्था और धर्म को छोड़कर इन चार मूल जातियों के उत्थान से ही देश प्रगति करेगा। पीएम मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। 


इधर, पीएम मोदी के अचानक से कर जाती बचाने को लेकर अब इसे राजनीतिक तौर पर काफी गंभीर बातें बताई जा रही है। क्योंकि जिस तरह से बिहार में जाति आधार गणना करवाई गई उसके बाद उसको मुद्दा बनाकर लगातार बिहार समेत अन्य राज्यों की सरकार केंद्र पर हमले पर थी वैसे में इसका तोड़ भाजपा को तुरंत नजर नहीं आ रहा था। इतना ही नहीं इसका भाजपा खुले मंच से विरोध भी नहीं कर सकती थी। ऐसे में अब पीएम मोदी ने अपने नेताओं को इस जाति आधारित गणना का तोड़ बता दिया है अब उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यह बतलाएंगे की देश में महज चार जातियां हैं।