ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में पुलिस, पिस्टल और गोलियों के साथ आर्म्स सप्लायर को दबोचा

MOTIHARI: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्वी चंपारण में वोटिंग होनी है। चुनाव को लेकर मोतिहारी पुलिस अलर्ट है और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चला

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में पुलिस, पिस्टल और गोलियों के साथ आर्म्स सप्लायर को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्वी चंपारण में वोटिंग होनी है। चुनाव को लेकर मोतिहारी पुलिस अलर्ट है और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। 


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक हथियार सप्लायर को 4 देसी पिस्टल और 20 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक हथियार तस्कर हथियारों की सप्लाई देने के लिए मोतिहारी पहुंचा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर हथियार सप्लायर को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार हथियार सप्लायर मधुसूदन कुमार बेगूसराय के साहेबपुरकमाल का रहने वाला है। पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर के समीप खड़े शख्स की जब तलाशी ली गई तो उनके पास कर 4 यूएस मॉडल के देसी पिस्टल और 20 गोली को बरामद किया गया। फिलहाल गिरफ्तार हथियार सप्लायर के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।