ब्रेकिंग
रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिज

लोगों के उत्साह को देख खुद को रोक नहीं पाए शाह, सुरक्षा की परवाह किए बिना जनता के बीच पहुंचे

KISHANGANJ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे का आज आखिरी दिन है। अमित शाह आज किशनगंज में हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। उन्होंने आज

लोगों के उत्साह को देख खुद को रोक नहीं पाए शाह, सुरक्षा की परवाह किए बिना जनता के बीच पहुंचे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे का आज आखिरी दिन है। अमित शाह आज किशनगंज में हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। उन्होंने आज सुबह किशनगंज स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस बीच अमित शाह सुरक्षा की परवाह किए बगैर अचानक अपनी गाड़ी से नीचे उतर गए, यह नजारा देख सभी हैरान रह गए।


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब काली मंदिर से पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे। सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। लोगों के उत्साह को देख अमित शाह खुद को रोक नहीं पाए और सुरक्षा की परवाह किए बगैर नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और एसएसबी कैंप के लिए रवाना हो गए।


बता दें कि, अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंचे थे।जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अमित शाह ने शुक्रवार को ही पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला था। इसके बाद शाह किशनगंज के लिए रवाना हो गए थे। किशनगंज पहुंचने के बाद उन्होंने बिहार बीजेपी के तमाम नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद आज सुबह काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।