1st Bihar Published by: Updated Jun 28, 2021, 7:26:50 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है. लोजपा में टूट के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रवक्ताओं की नई लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की ओर से प्रवक्ता, प्रवक्ता पैनलिस्ट और मीडिया प्रभारी की सूची जारी की गई है. अशरफ अंसारी, सुरेंद्र विवेक, राजेश भट्ट, अजय कुशवाहा, अमर आजाद और विनीत सिंह को प्रवक्ता की लिस्ट में हैं.
पार्टी की ओर से जारी नई सूची में साजिश पासवान, अमर सिंह कुशवाहा, नरेश प्रसाद, शोभा सिन्हा पासवान, संगीता तिवारी, राकेश रौशन, कृष्ण सिंह कल्लू, राजेश वर्मा, अभय सिंह, विकास मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, चंदन सिंह और सुरभि ठाकुर को प्रवक्ता पैनलिस्ट की सूची में रखा गया है. कृष्ण सिंह कल्लू को मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है.
