1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 18, 2019, 2:24:50 PM
- फ़ोटो
DESK : नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. LIC ने असिस्टेंट के पदों पर बंपर बहाली निकाली है. जिसके लिए 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. संस्था का नाम:- LIC पद का नाम:- LIC Assistant पदों की संख्या:- 8000 आवेदन की तारिख :- 17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2019 चयन प्रक्रिया:- इस परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्रों को पहले प्रीलिम्स परीक्षा देना होगा और उसमें चयनित छात्रों को फिर मेंस परीक्षा देना होगा. दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएगी. मेंस में सफल होने वाले को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इस परीक्षा में सफल छात्रों को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, चंडीगढ़, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, असम, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में जॉइनिंग कराई जाएगी.