Shashi Tharoor: अमेरिका में बैठ थरूर की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले "धैर्य की परीक्षा ली तो अगली बार अंजाम होगा और भी भयानक" Bihar News: राजगीर पुलिस अकादमी का होगा विस्तार, इन सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे करोड़ों Bihar Weather: अगले 4 दिन उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इन जिलों में छिटपुट बारिश संभव प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर हमला: "रेवंत रेड्डी के बयान पर स्पष्ट करें अपनी स्थिति, बिहारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं" जेपी सेतु पर बड़ा हादसा: टक्कर के बाद कार और वैन में लगी आग, दोनों गाड़ियां जलकर खाक पेट्रोल पंप कर्मी की ईमानदारी बनी मिसाल: बाइक सवार का 5 लाख रुपए से भरा बैग पुलिस को लौटाया पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता अजय सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीव मिश्रा ने की लोगों से अपील, कहा..बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी पर लगाये पौधे बिहार के भाजपा नेता के बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा..क्या ऐसे लोग महिलाओं की सुरक्षा करेंगे? Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग बुरी तरह से घायल
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 17 Apr 2023 11:20:42 AM IST
- फ़ोटो
MUNGER : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीब और अशरफ कि शनिवार रात केल्विन अस्पताल परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मेडिकल जांच को लेकर अस्पताल पहुंची थी जहां मीडिया से बात करने के दौरान इनके ऊपर गोलीबारी की गई और मौके ए वारदात पर दोनों डॉन ब्रदर्स की हत्या हो गई। इसी कड़ी में अब इस पुरे मामले को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बयान सामने आया है।
जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि, यूपी में जो घटना हुई है। हमलोगों ने देखा है। यह एक जांच का विषय है और जो हमलोगों ने देखा है कि कोई भी यदि न्यायिक हिरासत में है तो राज्य सरकार की जिम्मेवारी है उसकी सुरक्षा करना। इसके बाद भी उसकी हत्या हो जाती है तो उससे अधिक बदतर क्या हो सकता है। या तो यह एक साजिश हो सकता है नहीं तो वहां कानून की हालत क्या है वह बताता है। इसके बाद भी भाजपा के लोग बिहार में इस मॉडल की मांग करते हैं।
ललन सिंह ने कहा कि - एक चिड़ियां होती है उसे देखें होंगे टांग उठाकर रहती है। उसको टीटही कहते हैं तो भाजपा वाला भी उसी तरह टांग उठाकर यह कहते हैं कि, बिहार में कानून वयवस्था खराब है। इससे अच्छा कोई उदाहरण मिल सकता है उनको खुद के शासन वाला राज्य को देखने का। हम तो उनसे पूछना चाहते हैं कि, यूपी में कौन सा राज चल रहा है। बिहार में तो साफ़ है कि यहां कानून का राज चल रहा है। वो लोग हर रोज भाषण देंगे की महागठबंधन की जैसे सरकार बानी है तबसे क्राइम बढ़ गया है तो उनको अब यूपी देखना चाहिए।
इसके आलावा लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि विपक्ष एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर सभी दलों में सहमति बन रही है। हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही लोगों से मिल रहे हैं और लोग उनकी बातों को सुनकर उसपर काम कर रहे हैं। हमसब लोग मिलकर संविधान को बचाएंगे और केंद्रीय संस्था के दुरुपयोग को लेकर भी एकजुट रहेंगे।