ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

अपने ही थाने की छत से कूदकर भागा सब इंस्पेक्टर, जानिए पूरा मामला...

JHARKHAND : लातेहार के एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को घूस मांगना मंहगा पड़ गया. इसकी जानकारी ACB की टीम को लग गई और ACB की टीम SI के रंगे हाथ पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया, जिसमें

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JHARKHAND : लातेहार के एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को घूस मांगना मंहगा पड़ गया. इसकी जानकारी ACB की टीम को लग गई और ACB की टीम SI के रंगे हाथ पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया, जिसमें SI फंस गए. मगर जैसे ही उनकों इसकी भनक लगी वे थाने की छत से कूदकर भाग गए मामला लातेहार के मनिका थाने की है. बताया जाता है कि मनिका थाने में तैनात SI रविन्द्र महली के खिलाफ शिवशंभू प्रसाद ने ACB को घूस मांगने की शिकायत की. शिवशंभू प्रसाद ने ACB को बताया कि उनपर फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर मनिका थाने में केस दर्ज है. इसी मामले में केस मैनेज करने को लेकर एसआई रविंद्र महली दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे पर मामला 8 हजार रुपए पर फाइनल हुआ. जिसके बाद ACB की टीम ने SI रविन्द्र महली को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया जिसमें SI रविन्द्र महली फंस गए. मंगलवार को शिवशंभू प्रसाद थाने में 8 हजार रुपये लेकर गए और SI रविन्द्र महली को दिया. घूस लेकर SI अपने चैंबर की तरफ बढ़ रहे थे तभी ACB की टीम ने उन्हें दबोचने की कोशिश की पर वे थाने की छत से कूदकर फरार हो गए. जिसके बाद उनके ऑफिस की तलाशी ली गई, जहां से 51 हजार रुपये बरामद किए गए.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता