ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 22 नवंबर को होगा फैसला

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर रांची हाई कोर्ट से आ रही है जहां चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की सुनवाई टल गई है. न्यायधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने याचिका

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर रांची हाई कोर्ट से आ रही है जहां चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की सुनवाई टल गई है. न्यायधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने याचिका पर  सीबीआई को जवाब पेश करने को कहा है. 


चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली थी, जिसे टाल दिया गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी .


बता दें कि आज दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सुनवाई होने वाली थी , जिसे टाल दिया गया है. लालू यादव पर दुमका कोषागार से तीन करोड़ 13 लाख रुपए गबन करने का आरोप था. दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत से सात साल की सजा  और साठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.


 जिसके बाद से लालू यादव सजा काट रहे हैं. लालू यादव के वकील ने कस्टडी को आधार बनाते हुए और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत मांगी है, जिसपर अब अगली सुनवाई 22 नवंबर को की जाएगी.