ब्रेकिंग
रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिज

लालू यादव आज जा रहे दिल्ली, इलाज के लिए विदेश जाने की तैयारी

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं। लालू 10 बजे की है फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे व

लालू यादव आज जा रहे दिल्ली, इलाज के लिए विदेश जाने की तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं। लालू 10 बजे की है फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे विदेश जाकर अपना इलाज कराएंगे। दरअसल, कोर्ट से उन्हें विदेश जाकर इलाज कराने की इजाजत मिली है, जिसके बाद आज लालू यादव दिल्ली जा रहे हैं। 





आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव को अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। इसको लेकर वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। लेकिन पासपोर्ट जब्त होने के कारण लालू का दिल्ली एम्स में ही इलाज चल रहा था। अब जब लालू का पासपोर्ट कोर्ट से रिलीज कर दिया गया है तो सिंगापुर जाने की पूरी तैयारी की जाने लगी है। इसी सिलसिले में आज लालू दिल्ली जा रहे हैं। वहां से वे सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं। 





दरअसल, लालू प्रसाद यादव की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। कई बार उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज किया है। पिछले दिनों वे पटना लौटे थे और अब लालू वापस दिल्ली जा रहे हैं। लालू यादव की आज 10 बजे फ्लाइट है। 

टैग्स