ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

लालू की बेटी ने सुशील मोदी को बताया कायर, बोली...बिना उनके नाम लिए आपकी कोई हैसियत नहीं

PATNA: लालू प्रसाद के बारे में बयान देकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी फंस गए हैं. सुशील मोदी ने कहा था कि लालू ने बिहार में हॉस्पिटल नहीं बनवाया. इस बयान के बाद राबड

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद के बारे में बयान देकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी फंस गए हैं. सुशील मोदी ने कहा था कि लालू ने बिहार में हॉस्पिटल नहीं बनवाया.  इस बयान के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के पलटवार करने के बाद अब लालू की बेटी रोहिनी आचार्य ने भी पलटवार किया है. रोहिनी ने जो ट्वीट किया कि उससे लग रहा है कि वह सुशील मोदी को लेकर काफी गुस्से में हैं. 

रोहिनी ने ट्वीट किया कि ''छूल छूल तुम सो रहे थे क्या ? तुमने क्या किया वो बताओ ? सत्ता तुम्हारे पास है तो फिर रो क्यों रहे हो ? विकास करो न ? अस्पताल बनाओ न! तुम जैसे कायरों ने ही बिहार का बेड़ा गर्क किया है। लालू जी के बिना तुमलोगों की राजनीति का एक कदम आगे नहीं बढ़ता यही तुमलोगों की राजनीतिक हैसियत है।''

राबड़ी भी भड़की

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी इस बयान पर भड़की हुई हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि ''मेवालाल उर्फ़ सृजन चोर इ बताओ,15 वर्ष के CM नीतीश कुमार भतीजी के बीमार होने पर बिहार के बड़े-बड़े अस्पताल IGIMS, NMCH, PMCH में इलाज क्यों नहीं कराते? यह बताओ आपका PA बीमार है तो आपकी पैरवी से ही वह निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है।क्यों? आपकी बकवास से बिहार का भला नहीं होगा.