ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

लालू परिवार से नाराजगी का फायदा उठाएंगे ओवैसी, AIMIM के विधायक पहुंचे शहाबुद्दीन के घर

SIWAN : आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद लगातार खबरें आती रही कि शहाबुद्दीन का परिवार कहीं न कहीं आरजेडी नेतृत्व और लालू परिवार से नाराज है. इन तमाम खबर

लालू परिवार से नाराजगी का फायदा उठाएंगे ओवैसी, AIMIM के विधायक पहुंचे शहाबुद्दीन के घर
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद लगातार खबरें आती रही कि शहाबुद्दीन का परिवार कहीं न कहीं आरजेडी नेतृत्व और लालू परिवार से नाराज है. इन तमाम खबरों के बीच और शहाबुद्दीन समर्थकों की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव शहाबुद्दीन के गांव भी पहुंचे थे. लेकिन लालू यादव की गैरमौजूदगी में तेजस्वी यादव का शहाबुद्दीन के घर अब तक नहीं पहुंचना कहीं न कहीं पुराने संबंधों में आई दरार का संकेत दे रहा है. ऐसे में लालू परिवार और शहाबुद्दीन के कुनबे के बीच की दूरी का फायदा अब ओवैसी उठाने की फिराक में है. 


बिहार में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक के आज सिवान के प्रतापपुर स्थित शहाबुद्दीन के घर पहुंचे. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से ओवैसी के विधायकों ने मुलाकात की. अख्तरुल इमान समेत पार्टी के अन्य नेता शहाबुद्दीन के घर पहुंचे और मातमपुर्सी की. हालांकि ओवैसी के विधायकों का प्रतापपुर पहुंचना सियासी नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. 


बीते विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने सीमांचल के इलाके में अपनी पकड़ का पहली बार एहसास कराया. पार्टी के 5 उम्मीदवार चुनाव भी जीते और विधानसभा में पहली बार ओवैसी की पार्टी की मौजूदगी हुई. लेकिन अब ओवैसी कहीं न कहीं बिहार के दूसरे इलाके में भी अपनी पार्टी का विस्तार चाहते हैं. जाहिर है शाहबुद्दीन के कुनबे और लालू परिवार के बीच बड़ी दूरी का फायदा राजनीतिक तौर पर उठाने की कोशिश ओवैसी कर सकते हैं. ओवैसी के विधायकों का शहाबुद्दीन के घर पहुंचना इस नजरिए से हो सकता है. सियासी जानकार मानते हैं कि अगर ऐसा हुआ तो शहाबुद्दीन के समर्थकों कि लालू परिवार से नाराजगी को ओवैसी अपने साथ जोड़ना चाहेंगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता