ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में खनिज संपदा की खोज पर सरकार का फोकस, खान एवं भूतत्व विभाग की कार्यशाला में हुआ मंथन Bihar News: बिहार में खनिज संपदा की खोज पर सरकार का फोकस, खान एवं भूतत्व विभाग की कार्यशाला में हुआ मंथन Bihar News: बिहार के सभी DM पहले बात करें..हड़ताल तोड़ने को कहें, नहीं माने तो एक्शन लें, सरकार ने सभी समाहर्ताओं को दी छूट Bihar Dsp: पत्नी-बच्चों के नाम पर 'करोड़ों' की संपत्ति अर्जित करने के आरोपी DSP फंसे, पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट पर शुरू हुई कार्यवाही Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Bihar Police Constable Result: बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 21 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; चयनित अभ्यर्थियों में 8 ट्रांसजेंडर भी शामिल India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया? India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया?

विधानसभा में RJD और BJP में नोंक- झोक, लालू को बेल मिलने पर भाजपा को लड्डू खिलाने गए थे राजद नेता , नहीं खाया तो फाड़ दिया अरुण सिन्हा का कुर्ता

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 15 Mar 2023 12:21:10 PM IST

 विधानसभा में RJD और BJP में नोंक- झोक, लालू को बेल मिलने पर भाजपा को लड्डू खिलाने गए थे राजद नेता , नहीं खाया तो फाड़ दिया अरुण सिन्हा का कुर्ता

- फ़ोटो

PATNA  : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में आज लालू- राबड़ी समेत बाकी के 14 लोगों का आज उज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई।  इसके बाद कोर्ट के तरफ से इनलोगों को निजी मुचलक पर जमानत दे दी गई। इसके बाद राजद में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। राजद के तरफ से बिहार में चल रहे विधानमंडल बजट सत्र के दौरान लड्डू बांटा जाना शुरू कर दिया गया। इसी दौरान सदन की कार्यवाही का विरोध कर रही विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों को भी लड्डू दिया गया।  जिसे लेने से भाजपा के नेता से मना कर दिया। इसके बाद भी इनलोगों को जबरदस्ती लड्डू खिलाया गया। जिसके बाद इसका विरोश भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के तरफ से किया जाना शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं राजधानी पटना के कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा का कुर्ता भी फाड़ दिया गया। 


बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचाव ने कहा जबरदस्ती मुझे लड्डू खिलाया जा रहा था। राजद के विधायक सदन के अंदर गुंडागर्दी कर रहे थे। वहीं विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, हमारी पार्टी के नेता के तरफ से विरोध करने पर राजद विधायक के तरफ से हमलोगों के ऊपर जबरदस्ती लड्डू फेंका जाना शुरू कर दिया गया। अब हमलोग इसके और सदन में हमारी पार्टी के विधायक पर हुई एकतरफा कार्रवाई को लेकर  राजभवन मार्च करेंगे। 


मालूम हो कि, भाजपा विधायक लखेंद्र रौशन को सदन से दो दिनों के लिए निलंबित किए जाने के मामले में भाजपा आज सुबह से ही आक्रामक रुख अपनाती हुई नजर आ रही है। भाजपा के विधायकों ने सुबह में विधानसभा की कार्यवाही से खुद को अलग रखने की घोषणा करते हुए सदन के बाहर प्रवेश द्वार पर धरना शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की अगुवाई में भाजपा के विधायकों ने लखेंद्र के निलम्बन को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही भाजपा के शैडो विधानसभा भी शुरू कर दिया।


आपको बताते चलें कि, बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान माइक तोड़ने के जुर्म में भाजपा विधायक लखेन्द्र पासवान को दो दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को समाज कल्याण विभाग से जुड़े एक सवाल के दौरान बीजेपी विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने माइक तोड़ दी थी। . इस दौरान सत्ता पक्ष व विपक्षी विधायकों के बीच भारी नोक झोंक हुई थी।