ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

सदन में लालू के नाम पर हंगामा, तेजस्वी ने मंत्री संजय झा और नंदकिशोर यादव को बर्खास्त करने की मांग

PATNA: सदन में तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में पुल के एप्रोड़ पथ टूटने को लेकर सवाल उठाया. इसका जवाब वह सीएम नीतीश से मांगना चाह रह रहे थे. लेकिन उस दौरान सीएम नहीं थे तो जल संसाधन मं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सदन में तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में पुल के एप्रोड़ पथ टूटने को लेकर सवाल उठाया. इसका जवाब वह सीएम नीतीश से मांगना चाह रह रहे थे. लेकिन उस दौरान सीएम नहीं थे तो जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा जवाब देने के लिए खड़े हो गए. इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया और कहा कि आप पर ही भ्रष्टाचार का आरोप है और आप ही सरकार की ओर से जवाब दे रहे हैं. 

लालू के नाम पर हंगामा

यह बात पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव को नागवार गुजरी और उठ खड़े हुए और लालू प्रसाद का नाम लेने लगे. नंदकिशोर ने कहा कि लालू प्रसाद चारा घोटाला केस में जेल में बंद हैं और ये तेजस्वी यादव दूसरे पर अंगुली उठा रहे हैं. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि आप ही ने बनवाया था एक साल में गोपालगंज में पुल का एप्रोच पथ टूट गया. 

लालू का नाम सुनते ही आरजेडी के विधायक हंगामा करने लगे. वह बेल में आ गए. हंगामा कर रहे सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने समझाकर शांत कराया और कहा कि जो भी असंसदीय बातें कही गई वह सदन की कार्यवाही से निकला दिया गया है. जिसके बाद हंगामा शांत हुआ. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव को बर्खास्त करने की मांग की है.