ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

जब वशिष्ठ को लेकर लालू पर उठे सवाल, RJD सुप्रीमो ने ऐसे जताया दर्द

PATNA : गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर सरकारों के रवैये पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर किसने क्या किया इस पर बहस छिड़ी हुई है। वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर सरकारों के रवैये पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर किसने क्या किया इस पर बहस छिड़ी हुई है। वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद ने जो पहल की थी उसकी भी खूब चर्चा हो रही है। अब इसी चर्चा के बीच आरजेडी सुप्रीमो ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है।


लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम भला भी करे तो बदनामी, वह कत्ल भी करे तो नेकनामी। लालू ने लिखा है कि क्योंकि भला बुरा का प्रमाण पत्र बांटने वालों को गरीबों का हक मारकर हमने कभी दलाली नहीं दी। लालू ने यह ट्वीट करते हुए गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह से जुड़ी अपनी पुरानी संस्मरण वाली खबर को ट्वीट किया है।


दरअसल लालू यादव अपने इस ट्वीट के जरिए यह बताना चाहते हैं कि उनके शासनकाल को जो लोग जंगलराज बताते रहे उसी शासनकाल में वशिष्ठ नारायण सिंह के लिए मदद की पहल की गई थी। आपको बता दें कि लालू यादव ने शुक्रवार को भी ट्वीट कर यह बताया था कि उनके शासनकाल में वशिष्ठ नारायण सिंह का इलाज अच्छे अस्पताल में कराया गया। उनके परिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी दी गई ताकि वशिष्ठ नारायण सिंह की सेवा में कोई कमी न रह जाए। लालू ने नीतीश सरकार को इस बात के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई थी कि महान गणितज्ञ के निधन के बाद सरकार एक एंबुलेंस भी मुहैया नहीं करा पाई।


टैग्स