ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

लड़की का फर्जी ID बनाकर फेसबुक पर वायरल की प्राइवेट पिक्चर्स, विरोध करने पर गैंगरेप और एसिड अटैक की दी धमकी

BHAGALPUR: बिहार में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन सूबे के अलग-अलग जिलों से क्राइम की खबरें लगातार देखने को मिलती हैं. ताजा म

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन सूबे के अलग-अलग जिलों से क्राइम की खबरें लगातार देखने को मिलती हैं. ताजा मामला भागलपुर का है, जहां मुंदीचक की रहने वाली इंटर की एक छात्रा का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक युवक ने उसकी निजी तस्वीर और मोबाइल नंबर को वायरल कर दिया.


छात्रा ने बताया कि बदमाश ने उसका फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसकी निजी तस्वीरों को पोस्ट कर उसके परिवारवालों और जानने वाले कई लोगों को टैग कर दिया, जिससे उसकी काफी बदनामी हुई है. इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल नंबर को भी सार्वजनिक कर दिया है, जिससे उसे लगातार अश्लील मैसेज और कॉल आ रहे हैं. बेटी के साथ हुई इस हरकत से छात्रा के पिता बीमार पड़ गए हैं.


हद तो तब हो गई जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो बदमाश ने उसे गैंगरेप और उसके ऊपर एसिड अटैक करने की धमकी दे डाली. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मैसेज करके धमकी दी है कि घूरनपीर बाबा चौक पर उसके चेहरे पर वो एसिड फेंक देगा. आरोपी युवक ने कहा कि 'अगर दम है तो फर्जी फेसबुक आईडी को बंद करके दिखाओ, पुलिस मेरी जेब में है.' बदमाश ने कहा कि 'तिलकामांझी थाने के प्राइवेट ड्राइवर को पीट चुके हैं और थानेदार विजय चंद्र शर्मा की भी हत्या किए हैं, तुम्हारा भी ऐसा ही हश्र कर देंगे.' बदमाश की धमकी से डरी छात्रा पिछले दो महीने से कॉलेज नहीं जा रही है. वहीं उसका पूरा परिवार मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है. पीड़ित छात्रा ने तिलकामांझी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.



टैग्स