गोपालगंज : कुशीनगर से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्कर, 11 घायल

1st Bihar Published by: Updated Jan 02, 2022, 1:01:07 PM

गोपालगंज : कुशीनगर से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्कर, 11 घायल

- फ़ोटो

GOPALGANJ : कुशीनगर से पिकनिक मना कर लौट रहे बोलेरो और ट्रक में टक्कर होने से बोलेरो में सवार 11 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए  गया सदर अस्पताल भेजा गया है. 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया. घटना कुचायकोट थाने के कुचायकोट ओवर ब्रीज की है. यह सभी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से नए साल की पिकनिक मना कर लौट रहे थे.


यह हादसा एक जनवरी की देर रात कुचायकोट थाने के भठवा मोड़ के पास एनएच-27 पर हुआ. कुचायकोट थाने के भठवा मोड़ के पास एनएच-27 पर अनियंत्रित दिशा से ट्रक घुस गया और बोलेरो में टक्कर मार दी. हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक ने बोलेरो सवार लोगों को करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटते रहा. बोलेरो में सवार लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रक लेकर चालक फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक बोलेरो में अधिकतर छोटे-छोटे बच्चे थे, जिन्हे गंभीर चोटें आयी है. 


हादसा होने के बाद अफरातफरी मच गयी और एनएच पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन ठप हो गया. सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायलों की पहचान सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही और पडरौना गांव के रहनेवाले बोलेरो चालक भगवान यादव, दीपक कुमार, रोहित कुमार, नीतू देवी, प्रमिला देवी, अंतिमा देवी, सुनील कुमार और आनंद कुमार के रूप में की गयी है.