1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 30, 2019, 2:52:40 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी ख़बर किशनगंज से है, जहां दिनदहाड़े 8 लाख की लूट हुई है. केलटैक्स चौक पर अपराधियों ने मक्का व्यापारी से 8 लाख रुपये लूट लिये. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से स्थानीय लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति गुस्सा है. जिले में लगातार बढ़ रही क्राइम की घटनाओं से नाराज लोगों ने पुलिस पर कई सवाल खड़े किये हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. साथ ही अपराधियों के धर-पकड़ के लिए छापेमारी चल रही है.