ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे, आज मनाया जा रहा 'काला दिवस', किसानों के समर्थन में उतरी आरजेडी

DESK: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर आज देशभर में किसान 'काला दिवस' मनाएंगे और जगह-जगह धरने-प्रदर्शन

किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे, आज मनाया जा रहा 'काला दिवस', किसानों के समर्थन में उतरी आरजेडी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर आज देशभर में किसान 'काला दिवस' मनाएंगे और जगह-जगह धरने-प्रदर्शन करेंगे। किसानों के प्रदर्शन को देश की दर्जन भर से ज्यादा विपक्षी पार्टियों ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन दिया है।


किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे, आज मनाया जा रहा 'काला दिवस', किसानों के समर्थन में उतरी आरजेडी


राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर आज किसान इसे ब्लैक डे के रूप में मना रहे हैं। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि किसानों के समर्थन में खड़ी विपक्षी पार्टियों ने 12 मई को पीएम मोदी को पत्र लिखकर किसानों की मांगों को पूरी करने की बात कही थी। किसान छह महीने से आंदोलन कर रहे हैं। किसान परेशान है लेकिन अब तक कोई रास्ता नहीं निकाला गया है। आरजेडी प्रवक्ता ने सरकार से कृषि बिल कानून को वापस लेने की मांग की।



इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बड़ी तादाद में यूपी, हरियाणा और पंजाब से किसानों के नए जत्थों के दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। गौरतलब है कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन से किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में विपक्ष के समर्थन को देखते हुए इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।  


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता