ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

जिम ट्रेनर फायरिंग केस : जमानत पर छूटे राजीव सिंह पर नई आफत, बैंक खाते से अपराधियों ने लाखों उड़ाये

PATNA : जिम ट्रेनर विक्रम के ऊपर फायरिंग के मामले में जेल गए पटना के डॉ राजीव सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले पति-पत्नी दोनों को जेल जा

जिम ट्रेनर फायरिंग केस : जमानत पर छूटे राजीव सिंह पर नई आफत, बैंक खाते से अपराधियों ने लाखों उड़ाये
Editor
3 मिनट

PATNA : जिम ट्रेनर विक्रम के ऊपर फायरिंग के मामले में जेल गए पटना के डॉ राजीव सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले पति-पत्नी दोनों को जेल जाना पड़ा। पत्नी खुशबू सिंह अभी भी पटना के बेउर जेल में बंद है लेकिन जमानत पर रिहा हुए डॉ राजीव सिंह जब सोमवार को अपने घर पहुंचे तो उनके ऊपर नई आफत आन पड़ी। दरअसल राजीव सिंह के बैंक खाते से अपराधियों ने 12 लाख रुपए से ज्यादा की रकम उड़ा ली है। राजीव नगर स्थित एसबीआई की शाखा में उनका बैंक अकाउंट है और इसी बैंक अकाउंट से निकासी की गई है। 


हैरत की बात यह है कि डॉ राजीव सिंह का जो मोबाइल नंबर बैंक के अकाउंट से लिंक है वह फिलहाल पटना पुलिस के पास है। कदमकुआं थाने की पुलिस ने राजीव का मोबाइल जांच के लिए अपने पास रखा है लेकिन इस बीच इस साइबर अपराधियों ने राजीव के बैंक खाते से 12 लाख 24 हजार रुपए निकाल लिए। राजीव अब पटना पुलिस पर ही सवाल उठा रहे हैं। राजीव का कहना है कि जब मेरा मोबाइल नंबर पुलिस के पास है तो बैंक खाते से पैसे कैसे निकल गए? राजीव के बैंक अकाउंट से पटना के डाकबंगला चौराहा के साथ-साथ दिल्ली के महिपालपुर और बेंगलुरु के एक एटीएम से निकासी की जानकारी सामने आई है। 


राजीव के मुताबिक वो जेल में था। मोबाइल और सिम दोनों पुलिस के पास है। पुलिस के पास से मेरा मोबाइल नंबर है, वही नंबर बैंक में रजिस्टर्ड है। राजीव के अनुसार, मेरा नंबर बंद कराकर शातिरों ने मेरा नंबर ले लिया। फिर उसके बाद एटीएम वेको लिए बैंक में आवदेन दिया। एटीएम केशरीनगर पोस्टऑफिस में आया था। किसी ने मेरे नाम पर एटीएम ले लिया और फिर मेरे खाते को खंगाल दिया। इतना ही नहीं राजीवनगर एसबीआई में 10 लाख का एफड़ी है। इसमें से लोन लेने के एवज में 8.5 लाख निकाल लिया गया।