Hindi News / news / BIHAR NEWS : खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से...

BIHAR NEWS : खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम का माहौल

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Oct 09, 2024, 12:44:17 PM

BIHAR NEWS : खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम का माहौल

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। 


जानकारी के मुताबिक, नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव में एक किसान की मौत करंट लगने से हो गया। मृतक किसान की पहचान परना गांव के रहने वाले मुन्नीलाल साहनी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मुन्नीलाल साहनी अपने खेत पर काम कर रहा था। काम करने के दौरान ही करंट लग गया। करंट लगने के बाद मुन्नीलाल साहनी खेत में ही बेहोश होकर गिर गया। 


बताया जा रहा है कि, घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।