ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

गलती से जेल से छूटा खूंखार रेपिस्ट, 14 दिन में 11 से किया रेप, 33 बार मिल चुकी है आजीवन कारावास की सजा

DESK: गलती से जेल से छूटने पर एक खूंखार रेपिस्ट ने 14 दिनों में 11 लोगों से रेप की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. जुर्म की ये सनसनीखेज ख़बर ब्रिटेन की है. जहां एक अपराधी को व

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: गलती से जेल से छूटने पर एक खूंखार रेपिस्ट ने 14 दिनों में 11 लोगों से रेप की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. जुर्म की ये सनसनीखेज ख़बर ब्रिटेन की है. जहां एक अपराधी को वहां का सबसे खतरनाक रेपिस्ट कहा गया है. इस खूंखार रेपिस्ट ने दो हफ्ते में ही 11 महिलाओं को किडनैप करके उनसे रेप किया है.


34 साल का जोसेफ मैक्केन एक सजायाफ्ता चोर है. एक दिन गलती से वह जेल से बाहर आ गया. जिसके बाद 14 दिन में 11 से रेप किया. पीड़ितों में 11 साल की बच्ची से लेकर 71 साल तक की महिला शामिल है. जोसेफ के ऊपर 37 बलात्कार, शारीरिक शोषण, अपहरण और अगवा करने का आरोप था. इस खूंखार रेपिस्ट को कोर्ट ने 33 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. फैसला सुनाते समय लंदन के ओल्ड बैली कोर्ट के जज एंड्रयू एडिस ने कहा कि 'जोसेफ एक कायर, हिंसक और खूंखार अपराधी है. इसके अपराध के लिए जितनी भी सजा दी जाए यह कम है. इसलिए इसे मैं 33 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाता हूं.'


कोर्ट में जोसेफ मैक्केन को मानसिक रूप से बीमार और हिंसक रेपिस्ट बताया गया है. इसी साल फरवरी महीने में गलती से जोसेफ पैरोल पर रिहा हो गया था. उस समय चोरी के जुर्म में जोसेफ तीन साल की सजा काट रहा था. लेकिन जेल से छूटने के बाद इसने 14 दिन में 11 से रेप की घटना को अंजाम दे दिया. जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.



टैग्स