ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

खोलते पानी में जिंदा उबाल गई चार साल की मासूम, दर्दनाक मौत के बाद मां का भी बुरा हाल

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद में एक मासूम बच्ची खौलते पानी में जिंदा उबल गई। यह घटना जिले के काको थाना क्षेत्र के फिरोजी गांव की है। इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीया एक मासूम बच्च

खोलते पानी में जिंदा उबाल गई चार साल की मासूम, दर्दनाक मौत के बाद  मां का भी बुरा हाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद में एक मासूम बच्ची खौलते पानी में जिंदा उबल गई। यह घटना जिले के काको थाना क्षेत्र के फिरोजी गांव की है। इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीया एक मासूम बच्ची की जान चली गई। खेलने के दौरान कठौत में रखे खौलते हुए पानी में गिर जाने से बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में  मामत का माहौल छा गया है।


वहीं, घटना के संबंध में उक्त गांव के ही निवासी सुबोध मिस्त्री ने बताया कि अजय कुमार की चार वर्षीया पुत्री स्मृति कुमारी घर में खेल रही थी। ठंड के कारण घर के लोगों ने गर्म पानी किया था। एक कठौत में गर्म पानी रखा हुआ था। उक्त बच्ची घर में हीं  खेल रही थी। तभी खेलते - खेलते बच्ची गर्म पानी में जा गिरी। उसके चिल्लाने  की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। आनन फानन में उसे पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तबतक वह बुरी तरह जल चुकी थी।  बच्ची की हालत देख घर में कोहराम मच गया। देखने वाले भी उसकी हालत पर रोने लगे।


उधर, चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। आनन - फानन में लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि गर्म पानी में डूबने से बच्ची के शरीर का पिछला भाग बुरी तरह जल गया था। इसी वजह से  उस की जान नहीं बचाई जा सकी।  मासूम के शव को देखकर सदर अस्पताल में जुटे  लोगों की आंखें भर आई थी। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्ची की मां के आंसु थम नही रहे हैं। लोग यह कह रहे थे कि ठंड के इस मौसम में गर्म पानी, गीजर वगैरह से हर हाल में सावधानी बरतनी चाहिए ताकि कोई अनहोनी नही हो।