Hindi News / news / बिहार : भीषण आगलगी में 300 से ज्यादा घर जले, मची अफरा-तफरी ...

बिहार : भीषण आगलगी में 300 से ज्यादा घर जले, मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Apr 19, 2021, 2:17:53 PM

बिहार : भीषण आगलगी में 300 से ज्यादा घर जले, मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अचानक आग लगने से तकरीबन 300 से अधिक घर जलकर राख हो गए. इस आगलगी के बाद काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. वहीं आग लगने के बाद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखे. घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित नया नगर बिशनपुर टोला गांव की है.

बताया जाता है कि अचानक एक घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि सभी घरों को अपनी चपेट में ले लिया. खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ. इस आगलगी में तकरीबन 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए हैं. 

स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले रखा था कि आग के सामने लोग विवश हो गए. फिलहाल इस घटना के बाद सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं. फिलहाल कई दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की में जुटी हुई है. इस घटना के बाद पूरी बस्ती में हाहाकार मचा हुआ है.