ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

केवल 100 रुपये के लिए दोस्त ने किया मर्डर, सीने में चाकू घोंपकर ली जान

SUPAUL : सुपौल में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं. ताजा मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के पिपराही पंचायत के वार्ड नंबर-9 का ह

केवल 100 रुपये के लिए दोस्त ने किया मर्डर, सीने में चाकू घोंपकर ली जान
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं. ताजा मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के पिपराही पंचायत के वार्ड नंबर-9 का है जहां मात्र 100 रुपये के लिए युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान स्व.चंदेश्वर पासवान के 18 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार दीपक अपने एक दोस्त सिंटू पासवान के साथ ताश खेल रहा था. तभी पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया और सिंटू ने दीपक के सीने में चाकू घोंप दिया. चाकू लगने से दीपक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसके परिजन इलाज के लिए उसे आनन फानन में राघोपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राघोपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है. इधर दीपक की मौत से घर में कोहराम मच गया है.