ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

भारी बारिश के कारण भूस्खलन में अब 7 लोगों की मौत, 80 लोग फंसे

DESK: केरल के इड्डक्की जिले में तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है. जिसके कारण अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे 80 से अधिक लोग फंसे हुए हैं. फंसे लोगों को बचाने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: केरल के इड्डक्की जिले में तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है. जिसके कारण अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे 80 से अधिक लोग फंसे हुए हैं. फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.

घटनास्थल राजमला इलाके में कई कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं. वन अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने बताया है कि इस इलाके में 70 से 80 लोग रहते हैं. केरल के राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि घटनास्थल पर मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस को रवाना किया गया है.

केरल के सीएम ने बचाव अभियान के लिए भारतीय वायु सेना से सहायता का अनुरोध किया है. जिससे लोगों को बचाया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में एक अस्थायी पुल गिर गया था. मुथिरापुझा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण पर्यटन के लोकप्रिय स्थल मुन्नार जैसे निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी देखा गया है. बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक दिन पहले इडुक्की, वायनाड और कोझीकोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था.