ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Katihar News: घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

KATIHAR: कटिहार में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका शव बरामद किया है। घटना समेली प्रखंड की है जहां पोठिया पुलिस ने शव को बरामद किया है। मिली जानकारी अनुसार ह

Katihar News: घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका शव बरामद किया है। घटना समेली प्रखंड की है जहां पोठिया पुलिस ने शव को बरामद किया है। मिली जानकारी अनुसार हरदा निवासी रामकुमार पंडित की 26 वर्षीया बेटी लुसी कुमारी की शादी तकरीबन डेढ़ साल पहले समेली प्रखंड अंतर्गत खैरा लालचंद के गोपाल पंडित के पुत्र अजीत कुमार से हुई थी। अजीत कुमार रेलवे ग्रुप डी में कार्यरत है। 


वहीं घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताया सूचना मिली थी कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। जब हम यहां आए तो देखे कि बेटी अपने रूम में पलंग के ऊपर फंदे से लटकी हुई है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि उसकी हत्या की गयी है। हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। मृतका की मां ने बताया कि उनका दामाद किसी लड़की से प्रेम करता है। प्रेम-प्रसंग के कारण मेरी बेटी की हत्या कर पति और ससुरालवाले फरार हो गए हैं। 


वहीं मृतका के मामा समेली पोठिया निवासी विश्वजीत कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह मेरी बहन ने फोन कर बताया कि उसकी भांजी लुसी की उसके ससुराल वाले ने हत्या कर दी है। हत्या की खबर सुनते ही आनन-फानन में वो खैरा लालचंद पहुंचे जहां देखा कि उनकी भांजी लुसी कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ है जबकि उसका पांव पलंग में सटा हुआ था। 


वहीं मृतका के मामा ने बताया कि पुलिस ने बिना एफआईआर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मेरी भांजी की हत्या कर दी गई है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाय। घटना के बाद से फरार पति और ससुरालवालों की गिरफ्तारी की मांग मृतका के परिजन कर रहे हैं।