ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

कटिहार में साइबर गिरोह का खुलासा, 8 लैपटॉप और 27 मोबाइल के साथ 12 शातिर गिरफ्तार, सभी की उम्र 20 साल से कम

KATIHAR: साइबर अपराधियों ने बिहार को जामताड़ा बना दिया है। आए दिन साइबर क्राइम की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। हर दिन ये लोग किसी ना किसी बहाने लोगों को चूना लगा रहे हैं। उनकी

कटिहार में साइबर गिरोह का खुलासा, 8 लैपटॉप और 27 मोबाइल के साथ 12 शातिर गिरफ्तार, सभी की उम्र 20 साल से कम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: साइबर अपराधियों ने बिहार को जामताड़ा बना दिया है। आए दिन साइबर क्राइम की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। हर दिन ये लोग किसी ना किसी बहाने लोगों को चूना लगा रहे हैं। उनकी गाढ़ी कमाई को पलक झपकते ही गायब कर दे रहे हैं। साइबर अपराधियों की करतूत ऐसी की ये आमलोग से लेकर सरकारी मुलाजिम और अधिकारियों को भी बड़े ही चालाकी से शिकार बना रहे हैं।


 इस तरह के कई मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हर बार साइबर अपराधी पकड़े जाते हैं लेकिन फिर दूसरी फौज तैयार हो जाती है। इस बार कटिहार पुलिस ने साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक दर्जन शातिरों को धड़ दबोचा है। इनके पास से 27 मोबाइल और 8 लैपटॉप बरामद किया है जिसका इस्तेमाल ये लोगों को ठगने में करते थे। 


कटिहार पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर 12 शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठग सहरसा, छपरा, मधेपुरा, बांका, वैशाली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं। इन सभी की उम्र करीब बीस साल है। इनके पास से एक बैग भी बरामद किया गया है। इन अपराधियों के तार हरियाणा, महाराष्ट्र, बंगाल और पंजाब से जुड़े हैं। फिलहाल गिरफ्तार ठगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों ने मिलकर कितने लोगों को अब तक चूना लगाया है।