1st Bihar Published by: Updated Apr 23, 2021, 11:07:22 AM
- फ़ोटो
KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है जहां पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गयी। आग के फैलने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर इलाके की है। आग इतनी भयावह थी कि पूरे इलाके की बिजली काट दी गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में जुटी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे है।
