ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

कारोबारी के घर 8 लाख की डकैती, आधी रात घर में घुसे थे 12 बदमाश

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां बेखौफ डकैतों ने व्यवसाई के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना बैरगनिया थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 17 शिवनगर पाठक टोला रोड की है। व्

कारोबारी के घर 8 लाख की डकैती, आधी रात घर में घुसे थे 12 बदमाश
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां बेखौफ डकैतों ने व्यवसाई के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना बैरगनिया थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 17 शिवनगर पाठक टोला रोड की है। व्यवसायी युनिस खान के घर मे बुधवार की देर रात 12 से ज्यादा डकैत घुस गए और इस घटना को अंजाम देकर जेवरात सहित करीब आठ लाख की संपत्ति लूट ली है। 



डकैतों ने हथियार के बल पर घर के लोगों को बंधक बना लिया और डकैती की घटना को अंजाम दिया। इलाके में हुई भीषण डकैती की घटना से दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करवाई में जुट गई है। डीएसपी सदर सुबोध कुमार पहुंचकर परिजनो से बातचीत कर रहे है।



घने कोहरे के बीच हुई डकैती की घटना से शहरवासी दहशत में है। 12 से भी ज्यादा डकैतों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

टैग्स