ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

करमाला के दावे को अनुराधा ने किया खारिज, कहा- उस महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, DNA टेस्ट पर भड़की

DESK: केरल की रहने वाली करमाला मोडेक्स के दावे को बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल ने आज खारिज कर दिया है, कहा कि उस महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इस तरह का आरोप कोई भी किसी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: केरल की रहने वाली करमाला मोडेक्स के दावे को बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल ने आज खारिज कर दिया है, कहा कि उस महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इस तरह का आरोप कोई भी किसी महिला पर लगा सकता है. यह लोग वसूली करने वाले लोग है. डीएनए टेस्ट के सवाल पर भड़क गई और कहा कि कोई कुत्ता अगर उठकर भौंकना शुरू करे तो आप मुझसे उम्मीद नहीं कर सकते कि मैं भी भौंकने लगूं. मेरी बेटी कविता खुद 1997 में पैदा हुई थी. 

महिला ने बेटी होने का किया है दावा, 50 करोड़ रुपए मांगी है हर्जाना

तिरुवनंतपुरम की रहने वाली 45 साल की करमाला मोडेक्स ने दावा किया है कि जब वह चार दिन की थी तो अनुराधा पौडवाल ने उसे पालन पोषण करने वाले पोंनाचन को सौंप दिया था. क्योंकि उस समय अनुराधा का करियर बुलंदी पर था. वह बच्चे संभालने को लेकर तैयार नहीं थी. इसलिए उसने मुझे पोंनाचन को सौंप दिया.वकील अनिल प्रसाद ने कहा कि करमाला जिस बचपन और जिंदगी की हकदार थीं, उन्हें उससे वंचित रखा गया. इसलिए करमाला को मुआवजा मिलना चाहिए. महिला ने इसको लेकर अनुराधा से 50 करोड़ रुपए हर्जाना की मांग की है. यही नहीं उसने डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की है.

पिता ने मरने से पहले किया खुलासा

करमाला ने दावा किया कि मुझे पालकर बड़ा करने वाले पोंनाचन सेना में थे. वह इस दौरान महाराष्ट्र में पदस्थापित थे बाद में उनका ट्रांसफर केरल हो गया. वह अनुराधा के अच्छे दोस्त थे. लेकिन वह मरने से पहले यह बात बताई. यह बात उनकी पत्नी को भी पता नहीं था. उनके पहले से तीन संतान थी और वह चौथे के रूप में मुझे पाल पोषकर बड़ा किया.  मैंने अनुराधा से कई बार कॉल करके संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन कोई जवाब नहीं दिया और जान बूझकर मेरे नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया.