ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

कर्नाटक के सीएम को हुआ कोरोना, बेटी भी निकली पॉजिटिव

DESK: कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा को कोरोना हो गया है. उनकी तबीयत खराब होने के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं. यही नहीं उनकी बेटी भी कोरोना पॉजि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा को कोरोना हो गया है. उनकी तबीयत खराब होने के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं. यही नहीं उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं. जिसके बाद दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

इसके बारे में सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सीएम बीएस येदियुरप्पा की तबीयत ठीक नहीं थी. जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई. जिसमें वे पॉजिटिव आए हैं. उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति ठीक है. 

खुद इसके बारे में येदियुरप्पा ने जानकारी दी और लिखा है कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. लेकिन मैं ठीक हूं. मैं डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल  में भर्ती हो रहा हूं. जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं जांच कराएं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी कोरोना हो गया. वह भी फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं. 

टैग्स