ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

बिहार में कपड़ा सुखाने के लिए संग्राम: एक दूसरे को बांस से पीटा, 8 लोगों के हाथ-पैर टूटे

HAJIPUR: वैशाली में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में 8 लोगों के हाथ-पैर टूट गए। सभी घायलों

बिहार में कपड़ा सुखाने के लिए संग्राम: एक दूसरे को बांस से पीटा, 8 लोगों के हाथ-पैर टूटे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में 8 लोगों के हाथ-पैर टूट गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महज कपड़ा सुखाने की बात को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के कर्ताहा पंचायत के वार्ड संख्या एक की है।


दरअसल, कर्ताहा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी विकास कुमार के परिजनों ने कपड़ों की धुलाई कर उसे सुखाने के लिए अपनी दीवार पर टांग रखा था। इसी बीच रामवृक्ष पासवान के घर के आंगन में पानी टपकने लगा। इसी को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। हिंसक झड़प में दोनों तरफ से लोग जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।


गंभीर रूप से घायल हुए आठ लोगों में किसी का हाथ टूट गया है तो किसी का पैर टूट चुका है। कई को सिर पर भी गंभीर चोटें लगी हैं। सभी को पहले लालगंज PHC में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। विवाद 1 फरवरी को हुआ था, मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। वीडियो में लोग ताबड़तोड़ लाठी-डंडे चलाते दिख रहे हैं। जगह-जगह घायल लोग पड़े हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।