ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से आए दिन होता था झगड़ा

SAHARSA : बिहार में सहरसा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहरसा में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी टोला के वार्ड संख्या सात में एक घर के कमरे से एक युव

 कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से आए दिन होता था झगड़ा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में सहरसा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहरसा में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी टोला के वार्ड संख्या सात में एक घर के कमरे से एक युवक का फांसी के फंदे मे लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह  घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, सहरसा में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी टोला के वार्ड संख्या सात में एक घर के कमरे से एक युवक का फांसी के फंदे मे लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक युवक थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी चलितर सादा का 24 वर्षीय पुत्र सूरज सादा था। 


वहीं, घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सूरज सादा और उसकी पत्नी अनिता देवी के बीच आये दिन विवाद होता था। बीती रात भी पति – पत्नी के बीच विवाद हुआ था। वही शनिवार सुबह सूरज का शव फंदे से लटका मिला.मिली जानकारी के अनुसार मृतक आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। वह पांच दिन पूर्व अपने घर आया हुआ था। 


इधर, घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे बख़्तियारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष इंदल गुप्ता, एसआई सुशील कुमार सहित अन्य पुलिस बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है।  मृतक आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और अपने स्वजनों का लालन पालन करता था। वह पांच दिन पूर्व अपने घर आया हुआ था और वह रविवार को वापस अपने काम पर जाने वाला था कि इससे पूर्व ही घटना हो गई।