ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

कमरतोड़ महंगाई ने होली के रंग को किया फीका, सरकार से पूछ रहे लोग..कैसे मनाए होली?

VAISHALI: पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को उम्मीद था की आम बजट में उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी। लेकिन बजट के बाद एक बार फिर रसोई गैस के दाम बढ़ा दिया गया। रसोई गैस का द

कमरतोड़ महंगाई ने होली के रंग को किया फीका, सरकार से पूछ रहे लोग..कैसे मनाए होली?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को उम्मीद था की आम बजट में उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी। लेकिन बजट के बाद एक बार फिर रसोई गैस के दाम बढ़ा दिया गया। रसोई गैस का दाम लगातार बढ़ाए जाने से गुस्साएं राजद कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों ने वैशाली में विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि इस कमरतोड़ महंगाई में अब हम होली कैसे मनाएंगे। महंगाई ने होली के रंग को फीका कर दिया है और सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। महंगाई को रोक पाने में केंद्र की मोदी सरकार विफल साबित हो रही है।


भगवानपुर में राजद नेता एवं पूर्व जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के लगातार मूल वृद्धि के खिलाफ महंगाई के विरोध में पदयात्रा किया और विरोध प्रदर्शन किया। भगवानपुर के किरतपुर राजाराम गांव होते हुए सैदपुर बिजली रतनपुरा होते हुए एनएच 22 भगवानपुर में पदयात्रा का समापन हुआ। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक गैस सिलेंडर का दाम कम नहीं होता कब तक विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। 


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने देश की मोदी सरकार और स्मृति इरानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस बेतहासा महंगाई में वे लोग होली और शबे बारात  कैसे मनाएंंगे। महंगाई के कारण पर्व मनाना भी मुश्किल है। महिलाओं ने गीत गाकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। आज के कार्यक्रम में सतीश पासवान कांग्रेस के प्रभात पासवान, राजेश पासवान, जगदीश राय, सुजीत कुमार राय, मुकेश कुमार राय, विनोद राय, पप्पू राय, अशोक राय, विनोद राम, जितेंद्र राम, हरे कृष्ण, रामस्वरूप साह, सुनीता कुमारी, सुमित्रा देवी, नीतू देवी, इंदु देवी, श्यामसुंदर देवी, सविता देवी, कौशल्या देवी, शिव कुमारी देवी सहित सैकड़ों लोगों ने कंधे पर खाली सिलेंडर लेकर एनएच 22 पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि जब तक बढ़ते दाम को वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता