ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

कम उम्र में आ रही हड्डियों से कट-कट की आवाज को इस तरह करें दूर, अभी से इन चीजों को खाना कर दें शुरू

DESK: अनहेल्दी फूड खाने से कम उम्र के लोगों को शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो रही है। कैल्शियम, विटामिन D और जरूरी मिनरल्स की कमी की वजह से हड्डियों से जुड़ी कई तरह की बीमारी ह

कम उम्र में आ रही हड्डियों से कट-कट की आवाज को इस तरह करें दूर, अभी से इन चीजों को खाना कर दें शुरू
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: अनहेल्दी फूड खाने से कम उम्र के लोगों को शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो रही है। कैल्शियम, विटामिन D और जरूरी मिनरल्स की कमी की वजह से हड्डियों से जुड़ी कई तरह की बीमारी होने लगी है। इनमें से एक हड्डियों के जोड़ों में कट-कट की आवाज का होना भी है। हालांकि इसमें दर्द नहीं होता है लेकिन फिर भी इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। 


हड्डियों से कई बार कट-कट की आवाज आना गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इस तरह की आवाज ज्यादातर घुटनों से सुनाई देती है। जिसे क्रेपिटस कहते हैं। यह एक तरह का गठिया रोग होता है जिसमें उम्र के बढ़ने के साथ घुटनों में फ्लेक्सिबल टिश्यू की कमी आ जाती है जिसके कारण सिरे आपस में रगड़ खाते हैं। इसी दौरान हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है।  


ज्वाइंट्स से अगर कट-कट की आवाज आती है या फिर आपको गर्दन, उंगलियां फोड़ने की आदत है। तो इन ज्वाइंट्स से निकलने वाली कट-कट की आवाज की वजह एयर बबल्स हैं। जो दरअसल दो हड्डियों के ज्वाइंट्स पर एयर बबल्स बन जाता है। इन्हीं के टूटने पर यह आवाज सुनाई देती है। यदि इससे शरीर को किसी  तरह की परेशानी नहीं आ रही हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। दिनचर्या को बदलकर और खानपान में कुछ चीजों को शामिल कर इससे छूटकारा पा सकते हैं। रोजाना व्यायाम करना फायदेमंद साबित होगा।


इसके लिए डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। पहले तो कैल्शियम से भरपूर चीजों को खाये जिससे एयर बबल्स बनने की समस्या कम होगी। वही दूध में हल्दी डालकर पीये इसमें कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। गुड़ और भुना हुआ चना खाने से भी कैल्शियम मिलेगा और जोड़ों को मजबूती मिलेगी। वही खाली पेट अखरोट खाने से भी फायदा मिलेगा। इसके अलावे 5 भीगे बादाम भी खा सकते हैं। यदि घुटनों पर बने कार्टिलेज घिसने की वजह से चरचराहट की आवाज सुनाई देती हो तो विटामिन C की जरूरत आपके शरीर को है। इसके लिए पालक, संतरा, ब्रोकली, नींबू खाना फायदेमंद होगा।


टैग्स