ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन बीवी हैं दुखी, काम नहीं मिलने से डिप्रेस्ड हुईं सुमोना

MUMBAI: अपने कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन बीवी दुखी हैं. काम नहीं मिलने के कारण एक्ट्रेस सुमोना चक्रवती डिप्रेस्ड हो गई हैं. सुमोना ने एक इ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: अपने कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन बीवी दुखी हैं. काम नहीं मिलने के कारण एक्ट्रेस सुमोना चक्रवती डिप्रेस्ड हो गई हैं. सुमोना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि काम नहीं मिलने के कारण उनकी जिंदगी प्रभावित हो रही है. सुमोना चक्रवती कई शोज के अलावे सलमान खान की मूवी किक में भी काम कर चुकी हैं. 


सुमोना चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि 'मैं बहुत ज्यादा सोशल नहीं हूं और कई पार्टियों में शामिल नहीं होती हूं. शूटिंग के बाद या तो घर चली जाती हूं या फिर कुछ करीबी दोस्तों से मिलती हूं'. उन्होंने कहा कि, 'कई लोग इस बात को भूल चुके हैं कि मैं एग्जिस्ट भी करती हूं'.


सुमोना का मानना है कि अगर एक अभिनेता के रूप में काम करना है तो अपनी उपस्थिति दर्ज करानी पड़ेगी. सुमोना ने कहा कि ज्यादातर लोग उन्हें घमंडी समझ लेते हैं, जिसकी वजह से उनके हाथ से अच्छे प्रोजेक्ट निकल जाते हैं. उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर मैं वहीं मांगती हूं, जो मैं डिजर्व करती हूं.