ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

कल झारखंड में मोदी बनाम राहुल की 'जंग', तीसरे चरण के पहले 'रण' में कूदेंगे दोनों दिग्गज

RANCHI: सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में रोचक 'जंग' छिड़ने जा रही है। चुनावी बिसात बिछी है तो नेताओं के बीच उठापटक लाजिमी है। अब तो इस 'जंग' में सीधे-

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में रोचक 'जंग' छिड़ने जा रही है।  चुनावी बिसात बिछी है तो नेताओं के बीच उठापटक लाजिमी है। अब तो इस 'जंग' में सीधे-सीधे अपनी-अपनी पार्टी के दो दिग्गज नेता ही एक दूसरे पर वार करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल झारखंड में दो-दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।पीएम जहां  बरही और बोकारो में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, राहुल गांधी बड़कागांव व खिजरी में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में हिस्सा लेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को करीब 11 बजे बरही पहुंचेंगे। इसके बाद वो 2 बजे बोकारो जाएंगे। बरही सीट पर तीसरे चरण के तहत जबकि बोकारो में चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे। नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। 25 नवंबर को उन्होंने डालटनगंज और गुमला में जबकि तीन दिसंबर को उन्होंने खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा की थी।

इधर, राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। राहुल गांधी बड़कागांव व खिजरी में जनता को संबाेधित करेंगे। इस बार कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इससे पूर्व राहुल गांधी ने 3 दिसंबर को सिमडेगा में चुनावी सभा की थी।