ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

कल होगा सीएम नीतीश की आंख का ऑपरेशन, दिल्ली एम्स में होंगे एडमिट

PATNA : आंख का इलाज कराने दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल एम्स में एडमिट होंगे. डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही है. कल ही सीएम नीतीश का आंख का ऑपरेशन किया जाये

कल होगा सीएम नीतीश की आंख का ऑपरेशन, दिल्ली एम्स में होंगे एडमिट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आंख का इलाज कराने दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल एम्स में एडमिट होंगे. डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही है. कल ही सीएम नीतीश का आंख का ऑपरेशन किया जायेगा. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां लगभग एक सप्ताह तक रुकेंगे. 


बीते दिन मंगलवार को शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहयोगी और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा के साथ पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में नवनिर्मित बिहार सदन में ठहरे हैं. लेकिन कल सीएम दिल्ली एम्स में एडमिट होंगे, जहां इनकी आँख का ऑपरेशन किया जायेगा. ऑपरेशन के बाद आठ दिन तक नीतीश दिल्ली में ही रहेंगे.


वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुलाकात की भी चर्चा तेज है. बताया जा रहा है की मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर दोनों नेताओं और बीजेपी नेतृत्व के बीच बातचीत हो सकती है. इसके अन्य कई मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है. मीडिया के ख़बरों के मुताबिक नीतीश जेडीयू के उन नेताओ का नाम फाइनल करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं जिन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. हालांकि पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक व्यक्तिगत दौरा है. मैं यहां आंखों का इलाज करने आया हूं. 


कल दिल्ली पहुँचने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश ने कहा था कि पीएम मोदी से मुलाकात की ऐसी कोई योजना नहीं है. कैबिनेट विस्तार पर सीएम ने कहा कि यह पीएम मोदी पर निर्भर करेगा कि वह इसे कब करेंगे. इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.