ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

DESK : बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया  जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  दोनों को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जानकारी के अनुसार  सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उनकी जांच कराई गई. जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. लेकिन उनका भी जांच काराया गया था, जिसमें वे भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. 

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया था. आज दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. फिलहाल दोनों लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है.  

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था.  सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी.