1st Bihar Published by: Updated May 07, 2020, 6:32:37 AM
- फ़ोटो
PATNA : महीनों की हड़ताल के बाद काम पर लौटे सूबे के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को पर नीतीश सरकार मेहरबान हो गई है। सरकार ने जुलाई महीने से नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली लागू करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने सेवा शर्त नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और जुलाई तक संशोधित रूप से नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली लागू कर दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों के लिए जो सेवा शर्त नियमावली तैयार कर रही है उसमें जिला स्तर पर ट्रांसफर का विकल्प दिया जाएगा। सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियोजित शिक्षकों को पुराने शिक्षकों की तर्ज पर वेतनमान नहीं मिलेगा और ना ही उनके जैसा सर्विस मैनुअल ही होगा लेकिन बावजूद इसके जुलाई महीने में नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली लागू होने से इन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
शिक्षा विभाग ने काम पर लौटे नियोजित शिक्षकों को फरवरी महीने में किए गए काम का भुगतान करने का आदेश दिया है। हड़ताल की अवधि का वेतन भुगतान करने को लेकर अलग से विभाग आदेश जारी करेगा।