Hindi News / news / 20 नवंबर से JP सेतु पर रात में चलेंगे ट्रक, भारी वाहनों के...

20 नवंबर से JP सेतु पर रात में चलेंगे ट्रक, भारी वाहनों के लिए वन-वे होगा कोईलवर पुल

1st Bihar Published by: Updated Nov 15, 2019, 7:20:38 AM

20 नवंबर से JP सेतु पर रात में चलेंगे ट्रक, भारी वाहनों के लिए वन-वे होगा कोईलवर पुल

- फ़ोटो

PATNA: 20 नवंबर से दीघा-सोनपुर जेपी सेतु पर रात में एक ओर से ट्रकों का परिचालन शुरू होगा. पटना से सोनपुर की ओर परिचालन रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए होगा. वहीं सोनपुर से पटना आने के लिए जेपी सेतु पर ट्रकों का परिचालन नहीं होगा.


इसका फैसला मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है. इसके अलावा ओवरलोड गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने और जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए भी मीटिंग में कई फैसले लिये गये हैं.


इसके साथ ही बैठक में इस बात पर भी फैसला लिया गया है कि कोईलवर पुल पर भारी वाहनों का परिचालन केवल एक ओर से ही होगा. आरा से कोईलवर होते हुए भारी वाहन बिहटा-पटना की ओर आ सकते हैं. लेकिन आरा की ओर कोईलवर पुल से नहीं जा सकेंगे.