ब्रेकिंग
CM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? CM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..?

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय तेजस्वी से मिलने पहुंचे, मदद की लगाई गुहार

PATNA: अपनी समस्या को लेकर जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर पिछले 4 दिनों से सभी जोमैटो राइडर अपनी मांगों क

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय तेजस्वी से मिलने पहुंचे, मदद की लगाई गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अपनी समस्या को लेकर जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर पिछले 4 दिनों से सभी जोमैटो राइडर अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे थे। बीती रात धरना पर बैठे कुछ राइडर को कंपनी के निर्देश पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान 55 साल के बुजुर्ग को भी नहीं बख्सा गया। उन्हें भी पुलिस अपने साथ थाने ले गयी। जिसके बाद जोमैटो राइडर अपनी समस्या को लेकर आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे और न्याय की गुहार लगायी।  


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय का कहना है कि पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस के मूल्य में लगातार वृद्धि हो रही है। बेतहासा महंगाई के कारण कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चार साल पहले जितनी राशि दी जा रही थी उससे भी कम राशि का भुगतान आज किया जा रहा है। जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उस तरह से इनकी आमदनी नहीं बढ़ी है। इन्हे आज जिस रेट पर राशि का भुगतान किया जा रहा है। वह पहले से भी कम है। जिसके कारण आज घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। अधिकत्तर लोग किराए के मकान में रहते हैं। 


चार साल पहले जो अमाउंट दिया जाता था उसी पर काम करने के लिए कंपनी दबाव बनाया जा रहा है। थाने की मदद से डरा धमका कर कंपनी हड़ताल को खत्म कराना चाहती है। जोमैटो राइडर बीते चार दिनों से हड़ताल पर हैं। बाउंसर को धरनास्थल पर भेजकर डराया धमकाया गया। थाने की मनमानी ऐसी कि 55 साल के बुजुर्ग को भी नहीं छोड़ा गया। धरना पर बैठे बुजुर्ग को पकड़कर थाने ले जाया गया। हमारी लड़ाई जोमैटो कंपनी से है प्रशासन से नहीं है। 



अपनी समस्या को लेकर सभी डिलीवरी ब्वॉय आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे उन्हें उम्मीद है कि वे इस समस्या का समाधान निकालेंगे। सत्ता पक्ष में बैठे लोगों ने जब इन पर ध्यान नहीं दिया तब ये विपक्ष से मदद की गुहार लगाने पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लोगों को बड़ी उम्मीद है। कंपनी डरा धमकाकर इनसे काम कराना चाहती है। जब ऐसा करने से मना किया तब कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता