पटना के प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा, पैसे की लालच में मरीज को रेफर नहीं करने का आरोप बगहा में बुलडोजर देख अतिक्रमणकारियों ने पुआल में लगा दी आग, काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू वैशाली में एसपी सिंगला कंपनी के मिक्सिंग पॉइंट पर भीषण आग: एलडी लिक्विड लोडेड ट्रक फटा PATNA CRIME: हथियार लहराना पड़ गया भारी, एजी कॉलोनी में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, जेडीयू MLC के साथ तस्वीर आई सामने बोधगया में दहेज के लिए बारातियों ने मचाया उत्पात: जमकर चले बर्तन और कुर्सी, दुल्हन पक्ष ने तोड़ दी शादी Bihar News: लगातार दूसरे दिन राजस्व कार्यों की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: लगातार दूसरे दिन राजस्व कार्यों की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश गोपालगंज में सरकारी पोखर की जमीन पर वर्षों से था कब्जा, नोटिस देने के बावजूद नहीं हट रहे थे लोग, प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर IAS राज कुमार ने संभाला परिवहन सचिव का पदभार, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्वागत Bihar News: बिहार में दिव्यांग बच्चों के लिए खुलेंगे स्पेशल स्कूल, कैबिनेट में जल्द आएगा प्रस्ताव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 26 Feb 2023 02:47:56 PM IST
- फ़ोटो
GAYA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के तरफ से आयोजित गरीब संपर्क यात्रा के दौरान गया में आयोजितरैली में स्वागत के दौरान मंच धंस गया। हालांकि, घटना में पूर्व सीएम और मंत्री समेत अन्य लोग बाल-बाल बचे गए। यह आयोजन गया शहर के गांधी मैदान में हो रहा था।
दरअसल, जीतन राम मांझी की इस यात्रा को लेकर बनाए गए मंच पर क्षमता से अधिक नेता और कार्यकर्ता एक साथ चढ़ गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसके बाद मंच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में कार्यकर्ता मंच से सीधे नीचे उतर गए। इससे पहले पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया।
मालूम हो कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर हैं। इस दौरान मांझी के साथ उनके पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन भी हैं। इसी दौरान आज यानि रविवार को यह तस्वीर उनके गरीब संपर्क यात्रा से सामने आई है। मांझी पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग - अलग जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उसनी बातों को सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं। इस कड़ी में आज उनकी यात्रा का अंतिम दिन था। मांझी के इस यात्रा की शुरूआत गुरारू में पैदल मार्च से हुई। इसको लेकर बोधगया में कई जगहों पर पैदल यात्रा किया गया साथ ही कई जगहों पर नुक्कड़ सभा और जनसभा का आयोजन भी किया गया था।
आपको बताते चलें कि, मांझी के आज के इस रैली में भोजपुरी गायक ने अपनी भोजपुरी गीतों से महफिल में जान डाल दी। दर्शक दीर्घा में बैठे दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह को आमंत्रित किया गया है। मांझी के इस रैली में गया के गांधी मैदान में लाखों लोगों की भीड़ जुटी है। मांझी के गरीब संपर्क यात्रा की शुरूआत नवादा से हुई थी ओर अब यह गया आकर समाप्त हो गई है।