ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

जिला परिषद मार्केट के गोदाम से शराब की बड़ी खेप बरामद, हैंड स्कैनर से मिली सफलता

MUZAFFARPUR: शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है लेकिन अब सरकारी परिसरों से लगातार शराब बरामद हो रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिल

जिला परिषद मार्केट के गोदाम से शराब की बड़ी खेप बरामद, हैंड स्कैनर से मिली सफलता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है लेकिन अब सरकारी परिसरों से लगातार शराब बरामद हो रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन के ठीक सामने जिला परिषद मार्केट का है जहां जिला परिषद मार्केट में बालाजी कार्गो को आवंटित गोदाम में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। 


पार्सल के माध्यम से यह शराब मंगाई गई थी जिसे काफी अलग तरीके से गोदाम के अंदर कार्टूनों में पैक करके रखा गया था। हैंड स्कैनर की मदद से उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन की टीम को यह सफलता मिली है। मौके से दो लोगों की हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। 


पूरे मामले को लेकर डीसीएलआर पूर्वी विनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला परिषद मार्केट में आवंटित गोदाम में छापेमारी की गई है। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। शराब की गिनती की जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्सल के माध्यम से यह शराब मंगाई गई थी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता