ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में थर्ड फेज की वोटिंग कल, बाबूलाल-सुदेश-सीपी और नीरा की किस्मत दांव पर

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के थर्ड में 17 सीटों पर वोटिंग होगी। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, मंत्री नीरा यादव, सीपी सिंह समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला इसी चरण

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के थर्ड में 17 सीटों पर वोटिंग होगी। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, मंत्री नीरा यादव, सीपी सिंह समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला इसी चरण में होना है।

थर्ड फेज की वोटिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसी फेज की वोटिंग से ही सत्ता का रास्ता तय होगा। बीजेपी, यूपीए, आजसू, जेवीएम सहित कई दूसरी पार्टियों के दिग्गजों का फैसला भी इस चरण के मतदान में होना है। थर्ड फेज दलबदल के नफा-नुकसान को भी तय करेगा।

यह फेज इसलिए भी खास है क्योंकि अबतक मिले आंकड़ों के मुताबिक इस फेज में सर्वाधिक महिला कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। तीसरे चरण के मतदान में कुल 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 277 पुरुष और 32 महिला कैंडिडेट हैं। इनमें रघुवर सरकार में शिक्षा मंत्री नीरा यादव का नाम प्रमुख है। नीरा यादव कोडरमा से चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावे रांची विधानसभा सीट से महुआ माजी जेएमएम कैंडिडेट हैं।


टैग्स